चुनावी वादों से मुकर गई पंजाब की कांग्रेस सरकार: शिरोमणि अकाली दल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2019

चंडीगढ़। पंजाब में विपक्षी दल शिरोमणि अकाली दल ने शनिवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान किये गए चुनावी वादों से मुकरने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार दो साल पूरे होने पर पार्टी ने यह बात कही। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने मोगा रैली में किया जनता के पैसे का इस्तेमाल, जांच हो- शिअद

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दो साल पूरे होने के मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले दो वर्षों के दौरान किसानों, खेत मज़दूरों, युवाओं, दलितों, उद्योग और सरकारी कर्मचारियों से किए गए हर वादे से मुकरते हुए पंजाब के लोगों विश्वास के साथ धोखा और विश्वासघात किया है।

प्रमुख खबरें

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी