कांग्रेस सरकार ने जाति सर्वेक्षण, शिक्षा से संबंधित समिति में ‘अर्बन नक्सल’ को शामिल किया: बंदी संजय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2025

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार ने रविवार को आरोप लगाया कि तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने शिक्षा और हाल ही में कराए जाति सर्वेक्षण से संबंधित समिति में ‘अर्बन नक्सल’ को शामिल किया है।

कुमार ने करीमनगर के निकट एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों ने सरकार पर भरोसा कर भूमि, मकान और अन्य संपत्तियों से संबंधित जानकारी साझा की और इसे गोपनीय रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘आपको पता है कि यह जानकारी किसके साथ साझा की गयी है? रेवंत रेड्डी ने इसे किसी विदेशी को सौंप दिया है। उस व्यक्ति को समिति में शामिल किया गया है। क्या अब तेलंगाना के लोगों की संपत्तियों की कोई गारंटी है?’

केंद्रीय मंत्री ने पूछा, ‘‘अगर हमारी संपत्तियों की गुप्त जानकारी इन ‘अर्बन नक्सल’ को दी जाएगी तो क्या भविष्य में लोगों की संपत्तियों की कोई गारंटी होगी?’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षा प्रणाली को भी इन लोगों के हवाले कर दिया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।