भाजपा के झूठे प्रचार के बीच कर्नाटक में कांग्रेस की गारंटी लागू की गई : DK Shivakumar

By Prabhasakshi News Desk | Nov 18, 2024

लातूर । कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर महाराष्ट्र में गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में अपने सभी चुनावी वादों को लागू किया है। शिवकुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाए। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) वाला महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा और महाराष्ट्र को एक बेहतर सरकार देगा।

उन्होंने भाजपा पर अपने पूर्व के वादों को पूरा न करने का भी आरोप लगाया, जिसमें लातूर में रेलवे कोच फैक्ट्री लगाना भी शामिल है, जिससे 50,000 नौकरियां पैदा होनी थीं। कांग्रेस नेता ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘एक भी कोच नहीं बना, न ही किसी को रोजगार मिला।’’ कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने भविष्यवाणी की कि एमवीए राज्य की 288 विधानसभा सीट में से 175 से अधिक पर जीत हासिल करेगा और लोगों से दिवंगत मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटों अमित देशमुख और धीरज देशमुख को क्रमशः लातूर शहर और लातूर ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्रों में चुनने की अपील की।

प्रमुख खबरें

त्योहारी सीजन में FMCG उत्पादों के दाम नहीं बढ़ेंगे, कंपनियों का फोकस बिक्री बढ़ाने पर

Bigg Boss 20 में Salman Khan ने ट्रोलर्स को लताड़ा, Post-Pregnancy वजन पर बिना नाम लिए Katrina Kaif का किया बचाव

NMDC चालू वित्त वर्ष में बढ़ाएगा Iron Ore उत्पादन, 6 करोड़ टन का तय किया लक्ष्य

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का दबदबा, Deepika के 8 गोल से उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया