Congress ने चुनाव में खटाखट 1 लाख देने का किया था वादा, पार्टी ऑफिस से बाहर 'गारंटी कार्ड' लिए पहुंची मुस्लिम महिलाएं

By अभिनय आकाश | Jun 05, 2024

लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक ने 200 से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया। कांग्रेस पार्टी की सीटें भी बढ़कर पिछली बार के 52 से 99 हो गई। कहा जा रहा है कि मुसलमानों ने इंडिया गठबंधन के पक्ष में खुल कर वोट किए। उत्तर प्रदेश में इसका असर भी देखने को मिला और सपा-कांग्रेस को अच्छी सफलता हासिल हुई। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में एक नया वाक्या देखने को मिला है। बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं 'गारंटी कार्ड' की मांग करते हुए यूपी कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर पहुंचीं। कई महिलाओं ने अपना नाम, पता और नंबर भरकर पहले से प्राप्त कांग्रेस गारंटी कार्ड भी पार्टी कार्यालय में जमा कर दिया।

इसे भी पढ़ें: ‘प्रभु राम आए तो इंसाफ आया’: अयोध्या में भाजपा की हार पर अभिषेक बनर्जी का कटाक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि नई सरकार एससी, एसटी और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के खाते में सालाना 1 लाख रुपये ट्रांसफर करेगी। गांधी ने बेरोजगार युवाओं को गारंटीशुदा प्रशिक्षुता प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमारे घोषणापत्र में हमारे द्वारा उठाए गए तीन से चार क्रांतिकारी कदमों का उल्लेख है जैसे कि एससी और एसटी श्रेणियों, पिछड़े वर्गों और गरीब परिवारों की महिलाओं के (बैंक) खातों में 1 लाख रुपये स्थानांतरित करना। इस तरह हम हजारों रुपये हर महीने उनके खाते में प्रदान करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल