अखिलेश यादव का ये बयान सुनकर खुश हो जाएगी कांग्रेस, इंडिया गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात

By अंकित सिंह | Oct 10, 2024

उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए उनकी समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा 10 में से छह उम्मीदवारों की एकतरफा घोषणा के एक दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि विपक्षी इंडिया गठबंधन बरकरार है। आपको बता दें कि सहयोगी दलों ने कांग्रेस पर दबाव बढ़ा दिया क्योंकि उसे हरियाणा में अप्रत्याशित नुकसान हुआ और जम्मू-कश्मीर (जेएंडके) में उसका प्रदर्शन खराब रहा। अखिलेश ने कहा कि आज किसी भी राजनीतिक चर्चा का समय नहीं है, लेकिन उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन बरकरार है। 

इसे भी पढ़ें: Haryana को केसी वेणुगोपाल ने बना दिया था अय्याशी का अड्डा, अपने महिला मित्रों की...पत्रकार के संगीन दावे से कांग्रेस में कलह मचना तय

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावों के लिए 6 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए है। इससे कांग्रेस नाराज दिखाई दे रही है। यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने इंडिया गठबंधन समन्वय समिति से कोई चर्चा नहीं की और न ही हमें विश्वास में लिया गया। उन्होंने कहा कि ये सच है, हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति से अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है। जहां तक ​​सीटों की घोषणा और चुनाव लड़ने की बात है तो इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति जो भी निर्णय लेगी वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को मान्य होगा।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट