विपक्ष में कांग्रेस का ‘खास स्थान’ है, भाजपा विरोधी गुट का नेता ठीक वक्त पर सामने आएगा: चिदंबरम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस की ओर से बेंगलुरु में आयोजित विपक्षी दलों की अहम बैठक से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को विश्वास व्यक्त किया कि विपक्ष एकजुट होकर 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती दे सकता है। चिदंबरम ने साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विरोधी गुट का नेता ‘‘ठीक वक्त’’ पर सामने आएगा। कांग्रेस नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि विपक्षी दलों में कांग्रेस का ‘खास स्थान’ है लेकिन ‘‘इस पर इस वक्त बात करने की जरूरत नहीं है।’’

इसे भी पढ़ें: Lucknow : Samajwadi Party छोड़ने के बाद दारा सिंह चौहान BJP में फिर शामिल होंगे

चिदंबरम ने कहा, ‘‘वे सीमाओं पर सुरक्षा के हालात पर भी चिंतित हैं और इन साझा चिंताओं ने उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करने के लिए एकजुट किया है। विपक्षी दलों के पास चुनाव को देखते हुए जितनी बार हो सके, उतनी बार बैठकें करने के पर्याप्त कारण हैं।’’ उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में होने वाली बैठक यकीनन उद्देश्यपूर्ण होगी और ‘‘हमें धैर्य रखकर देखना होगा कि अगले कदम क्या होंगे।

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform