कांग्रेस में है दोहरा मापदंड, राज्यवर्धन राठौर बोले- राजस्थान में पिछले 1 महीने में 4 बार इंटरनेट बंद किया गया

By अंकित सिंह | Oct 28, 2021

कांग्रेस और भाजपा के बीच जबरदस्त वार पलटवार चल रहा है। हाल में ही जम्मू कश्मीर को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर बड़े आरोप लगाए थे और इंटरनेट व टेलीफोन बंद किए जाने को लेकर भी सवाल उठाए थे। इसी को लेकर अब भाजपा की ओर से पलटवार किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जबरदस्त पलटवार किया है। राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि राहुल गांधी ने 19 दिसंबर 2019 को ट्वीटर पर लिखा था कि ''इस सरकार को कोई अधिकार नहीं कि कॉलेज, इंटरनेट और टेलीफॉन बंद कर दे। इसे मैं मानता हूं कि ये भारत की आत्मा की बेइज्जती है।'' वहीं राजस्थान में पिछले 1 महीने में 4 बार इंटरनेट बंद किया गया है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस बार-बार जम्मू कश्मीर पर कहती है कि वहां अभिव्यक्ति की आजादी को रोका जा रहा है, लेकिन क्या राजस्थान में आतंक की घटनाएं हो रही हैं कि पिछले 1 महीने में 4 बार इंटरनेट बंद किया गया है। जितने दोहरे मापदंड कांग्रेस में हैं, उतने कहीं नहीं हैं। कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में, यूपी में केवल 29, हरियाणा में 17, पश्चिम बंगाल में 13, गुजरात में 10 और बिहार और महाराष्ट्र में 11 इंटरनेट शटडाउन हुए हैं। हालांकि, राजस्थान में इसी अवधि में 78 बार ऐसा हुआ है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार का कहना है कि वे टेस्ट पेपर के लीकेज को रोकने और नकल रोकने के लिए इंटरनेट बंद कर रहे हैं। हालांकि, पिछले 1.5 वर्षों में हुई पिछली 5 परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर लीकेज और धोखाधड़ी हुई है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट