Haryana में कांग्रेस ने अभी नहीं छोड़ी उम्मीद, Bhupinder Singh Hooda बोले- बनेगी हमारी सरकार

By अंकित सिंह | Oct 08, 2024

हरियाणा में कांग्रेस के लिए ठीक-ठाक स्थिति दिखाई नहीं दे रही है। शुरुआती रुझानों में आगे होने के बाद अब कांग्रेस पूरी तरीके से पीछे चुकी है। वर्तमान रुझान की बात करें तो कांग्रेस लगभग 35 सीटों पर आगे चल रही है जबकि उसकी तुलना में 49 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। पहले तो कांग्रेस में जबरदस्त जश्न देखने को मिला। लेकिन जैसे ही रुझानों में उलटफेर हुआ, कांग्रेस में सन्नाटा छा गया है। हालांकि, कांग्रेस ने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती जारी, शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर

पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रत्याशी भूपिंदर सिंह हुडा के भाई कुलदीप सिंह हुडा ने कहा कि कांग्रेस आ रही है, बीजेपी जा रही है। अशोक गहलोत ने कहा कि अंतिम जीत कांग्रेस की होगी, कांग्रेस सरकार बनाएगी। यह विचारधारा की लड़ाई है। पार्टी नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ये तस्वीर जल्द ही बदलेगी. हमारे पास हरियाणा से अच्छी खबर होगी...मैं ईसी की वेबसाइट देख रहा हूं। वेबसाइट पर डेटा नहीं बदल रहा है। हमारा वोट शेयर बीजेपी से कहीं आगे है। यह सीटों में तब्दील हो जाएगा। 

प्रमुख खबरें

DUSU Election में ABVP का दबदबा, केंद्रीय पैनल के 3 पदों पर दर्ज की जीत

Faridabad में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में Abhishek Bairwa गिरफ्तार, भेजा गया जेल

DUSU Election में ABVP की जीत पर BJP का तंज, छात्रों ने खारिज की Rahul Gandhi की राजनीति

Pakistan के Kohat में मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में अफगान हमलावर की पहचान