कांग्रेस के पास दिल्ली में कुछ नहीं, AAP ही बीजेपी को हरा सकती है, INDIA Bloc में बढ़ी रार

By अंकित सिंह | Jan 11, 2025

इंडिया गठबंधन में चल रहे खटपट के बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने इशारों-इशारों में बता दिया है कि उनकी पार्टी दिल्ली चुनाव में किसका समर्थन करने जा रही है। आनंद दुबे ने कहा कि इंडिया गठबंधन में ज्यादातर पार्टियां आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रही हैं क्योंकि इंडिया गठबंधन के सामने अगर कोई दुश्मन बनकर आया है तो वो है बीजेपी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बीजेपी को हरा सकती है, इसलिए इंडिया गठबंधन उसका मनोबल बढ़ा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: ना कोई मिशन और ना विजन, स्वार्थ का गठबंधन... INDIA Bloc में दरार पर मजे ले रही BJP

यूबीटी नेता ने यह भी कहा कि जब महाराष्ट्र में चुनाव थे तो अगर मुख्यमंत्री के लिए उद्धव ठाकरे के नाम की घोषणा हो जाती तो बीजेपी का सफाया हो जाता, लेकिन तब कांग्रेस अहंकार में थी। इससे पहले संजय राउत ने कहा था कि हमने लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा और नतीजे भी अच्छे रहे। उसके बाद यह हम सभी की, विशेषकर कांग्रेस की जिम्मेदारी थी कि हम इंडिया गठबंधन को जीवित रखें, साथ बैठें और आगे का रास्ता दिखाएं। लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद अब तक ऐसी एक भी बैठक नहीं हुई है। यह इंडिया गठबंधन के लिए सही नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उमर अब्दुल्ला, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं का कहना है कि इंडिया गठबंधन का अब कोई अस्तित्व नहीं है।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi