कांग्रेस ने हिन्दू आतंकवाद की बात करके भारत की छवि खराब की है: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2019

ढेंकनाल (ओडिशा)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने ‘हिन्दू आतंकवाद’ की बात करके भारत की छवि खराब की है। शाह ने भ्रष्टाचार पर राज्य की सत्तारूढ़ बीजद सरकार की जमकर आलोचना की और कहा, ओडिशा में सत्ता में आने पर उनकी पार्टी 90 दिन के अंदर चिट फंड घोटाले में संलिप्त लोगों को जेल भेज देगी। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से निपटने में सक्षम नहीं है और देश सिर्फ नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित रहेगा।

शाह ने कहा, ‘‘क्या राहुल बाबा भारत को सुरक्षित रख सकते हैं? उन्होंने और उनकी पार्टी ने हिन्दू आतंकवाद की बात करके पूरी दुनिया में देश को बदनाम करने की कोशिश की है।’’ समझौता एक्सप्रेस में 2007 में और मालेगांव मस्जिद में 2008 में हुए विस्फोटों के बाद कांग्रेस नेताओं ने ‘हिन्दू आतंकवाद’ शब्द का प्रयोग करना शुरू किया। शाह ने ढेंकनाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि बीजद के अनेक नेता और अधिकारी करोड़ों रूपये के चिट फंड घोटाले में संलिप्त हैं और हजारों गरीब निवेशकों के पैसे डूबे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एक बार भाजपा ओडिशा में सत्ता में आती है तो सरकार बनाने के 90 दिन के अंदर चिट फंड घोटाले में संलिप्त सभी लोगों को जेल भेज दिया जाएगा।’’

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आरोप, कांग्रेस की एकमात्र मंशा लोगों को बांटना

शाह ने कहा कि एमबी शाह आयोग ने पाया कि खनिज से मालामाल इस प्रदेश में खदान औने पौने दामों पर आबंटित कर दिया गया और इसमें एक बड़ा घोटाला है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी खदान घोटाले में शामिल लोगों को भी जेल भेजेगी। शाह ने आरोप लगाया, ‘‘बीजद शासन के दौरान ओडिशा में ‘बाबू राज’ है। सत्ता में आने पर भाजपा सरकार त्वरित कदम उठाएगी और इसका खात्मा करेगी और सुनिश्चित करेगी कि लोकतंत्र अपने वास्तविक रूप में चले।’

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर