प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आरोप, कांग्रेस की एकमात्र मंशा लोगों को बांटना

prime-minister-narendra-modi-s-allegation-the-sole-intention-of-converting-people-to-the-people
[email protected] । Apr 18 2019 8:20AM

प्रधानमंत्री ने कहा कि पटेल ने अपना जीवन भारत को एक करने में लगाया लेकिन कांग्रेस अलगाववादियों को गले लगाने में व्यस्त थी। उन्होंने कांग्रेस के सत्ता में आने पर देशद्रोह कानून हटाने और आफ्सपा की समीक्षा करने पर भी निशाना साधा।

आणन्द (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि उसका एकमात्र उद्देश्य समुदायों का विभाजन करना है। उन्होंने पार्टी प्रमुख राहुल गांधी पर अन्य पिछड़ा वर्गों की तुलना  चोरों  से करने का आरोप लगाया।  गुजरात के आणन्द में चुनावी रैली में मोदी ने कांग्रेस पर सरदार वल्लबभाई पटेल का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि अगर पटेल को पहला प्रधानमंत्री बनाया गया होता तो देश के हालात अलग होते।

मोदी ने जनसभा में कहा,  कांग्रेस का एकमात्र मकसद समुदायों का विभाजन है। उन्होंने कहा,  कांग्रेस के नामदार ने सभी पिछड़े वर्गों को चोर कहा है। नरेन्द्र मोदी से बदला लेने के लिये कांग्रेस द्वारा इनकी ईमानदारी पर की गई चोट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मोदी ने कांग्रेस पर परिवार (नेहरू-गांधी) को आगे बढ़ाने के लिए हर कदम पर पटेल का अपमान करने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: पाक पर जमकर बरसे मोदी, बोले- परमाणु हमले की धमकियों से हम नहीं डरने वाले

प्रधानमंत्री ने कहा कि पटेल ने अपना जीवन भारत को एक करने में लगाया लेकिन कांग्रेस अलगाववादियों को गले लगाने में व्यस्त थी। उन्होंने कांग्रेस के सत्ता में आने पर देशद्रोह कानून हटाने और आफ्सपा की समीक्षा करने पर भी निशाना साधा। मोदी ने कहा,  वह पत्थरबाजों को मजबूत करना चाहती है और यह सुनिश्चित करना चाहती है कि  टुकडे टुकडे गैंग  आसानी से देश को विघटित करने की साजिश रच सकें। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़