MVA में सीट समझौते को लेकर Congress ने एक कदम पीछे खींचा है : Nana Patole

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2024

मुंबई। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी ने ‘आत्मसमर्पण’ नहीं किया है बल्कि महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे की बातचीत में एक कदम पीछे खींचा है क्योंकि यह प्रक्रिया अनंतकाल तक नहीं चल सकती। पटोले का यह बयान तब आया है जब कांग्रेस द्वारा सांगली और भिवंडी जैसी सीट छोड़ने पर राज्य इकाई में स्पष्ट असंतोष है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने कदम पीछे खींचा है, हमने आत्मसमर्पण नहीं किया है।’’ 

इसे भी पढ़ें: Supreme Court VVPAT पर्ची वाले वोट के सत्यापन से संबंधित याचिकाओं पर 16 अप्रैल को करेगा सुनवाई

सीट समझौते के तहत मुंबई महानगर की छह लोकसभा सीट में से दो पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी जबकि शेष चार पर शिवसेना (यूबीटी) अपने प्रत्याशी उतारेगी। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव के.सी.वेणुगोपाल को पत्र लिखकर शिकायत की है कि राज्य नेतृत्व ने मुंबई में पार्टी के हितों का बलिदान दिया है। इससे पहले मंगलवार को एमवीए ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट के लिए समझौते की घोषणा की जिसके मुताबिक 21 सीट पर शिवसेना लड़ेगी जबकि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) क्रमश: 17 और 10 सीट पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

प्रमुख खबरें

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी

CEC ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा क्यों टाला गया? चुनाव आयोग ने SIR विवाद से संबंध होने से किया इनकार