Congress ने हिमंत शर्मा पर किया पलटवार, ‘भाजपा की वॉशिंग मशीन का उत्पाद’ बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्वोत्तर की स्थिति के लिए उस पर लगाये गये आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर मंगलवार को पलटवार करते हुए उन्हें ‘भाजपा की वॉशिंग मशीन का उत्पाद’ बताया। शर्मा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पूर्वोत्तर में कांग्रेस के हाथ खून से सने हुए हैं और पिछले 75 वर्षों में उसके किसी भी प्रधानमंत्री ने क्षेत्र के जख्मों पर मरहम नहीं लगाया। संसद में पेश अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए शर्मा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूर्वोत्तर में तनाव की स्थिति कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से पैदा हुई है। शर्मा पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा,“असम के मुख्यमंत्री-भाजपा की वॉशिंग मशीन का उत्पाद हैं- पूर्वोत्तर में कांग्रेस के तथाकथित सभी पापों को अब गिना रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें: Article 370 को निरस्त करने पर ब्रेक्जिट जैसे जनमत संग्रह का कोई सवाल ही नहीं: उच्चतम न्यायालय

शर्मा ने आरोप लगाया था, ‘‘जहां तक पूर्वोत्तर का सवाल है, कांग्रेस के हाथ खून से सने हुए हैं।’’ शर्मा ने दावा किया,‘‘कांग्रेस के किसी भी प्रधानमंत्री ने पिछले 75 वर्षों में क्षेत्र के जख्मों पर मरहम नहीं लगाया।’’ शर्मा ने कहा,‘‘कांग्रेस को चिंतन करना चाहिए कि कैसे उसकी गलत नीतियों की वजह से मणिपुर जल रहा है। उन्होंने पूर्वोत्तर में एक दुखद स्थिति पैदा की।’’ मणिपुर में पिछले तीन महीने से जातीय हिंसा हो रही है, जिसमें करीब 160 लोगों की जान जा चुकी है। शर्मा ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने पूरे पूर्वोत्तर में दुखद स्थिति उत्पन्न की।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला