Rahul Gandhi की लोकसभा से अयोग्यता के मुद्दे पर कांग्रेस ने कोलकाता में मूक प्रदर्शन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2023

कोलकाता। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा से अयोग्य ठहराए गए पार्टी नेता राहुल गांधी के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए बुधवार को यहां मौन विरोध प्रदर्शन किया। चौधरी अपनी पार्टी के अन्य नेता अपनी बांहों पर काली पट्टियां बांधे शहर के मध्य भाग में मेयो रोड-डफरिन रोड चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्र हुए और ‘मौन सत्याग्रह’ शुरू किया। पार्टी के एक नेता ने बताया कि वे शाम पांच बजे तक प्रदर्शन करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Congress की केरल इकाई ने राहुल गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए ‘मौन सत्याग्रह’ किया

गुजरात के सूरत की एक अदालत द्वारा 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद गांधी को मार्च में लोकसभा की सदस्यता के अयोग्य घोषित कर दिया गया था। गुजरात उच्च न्यायालय ने सात जुलाई को गांधी की वह याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें उन्होंने “मोदी उपनाम” टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने की मांग की थी। लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने गांधी की अयोग्यता पर चर्चा कराने के लिए पूर्व में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा था।

प्रमुख खबरें

उड़ने से पहले ही फट गया Su-57, जो कहानी रूस 19 साल में नहीं समझ पाया वो भारत 8 साल पहले ही समझ गया था!

उत्तराखंड स्थापना दिवस: PM Modi ने सराही 26 साल की विकास यात्रा, धामी को लिखा पत्र

Mohan Bhagwat ने Nagpur में कहा, निस्वार्थ भाव से समाज सेवा ही हर RSS स्वयंसेवक का लक्ष्य

FICCI और EY रिपोर्ट का हवाला देकर Jairam Ramesh बोले, देश में Air Pollution से हुईं 20 लाख मौतें