कांग्रेस इन ब्लैक, राहुल का हिटलर वाला अटैक और ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #Pappu

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2022

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी के सांसदों ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ शुक्रवार को संसद भवन से राष्ट्रपति भवन के लिए मार्च निकाला, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया। संसद भवन से पार्टी सांसदों का मार्च शुरू होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इसमें थोड़ी देर के लिए शामिल हुईं। पार्टी सांसदों ने काले कपड़े पहन रखे थे।  दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस के कई सांसद विजय चौक पर धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने हिटलर का नाम लेते हुए मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी राहुल को गांधी को निशाने पर लेने का सिलसिला शुरू हो गया।  #Emergency, और #Pappu भी ट्विटर पर ट्रेंड हो गए।

इसे भी पढ़ें: राहुल को प्रह्लाद जोशी ने बताया नकली गांधी, बोले- वो महात्मा गांधी के नहीं हैं वंशज

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। मोदी सरकार पर वार  करते-करते राहुल गांधी ने जर्मन तानाशाह हिटलर का भी जिक्र कर दिया। उन्होंने कहा कि हिटलर भी चुनाव जीतकर आया था। हिटलर कैसे चुनाव जीतता था? उसके पास सारी संस्थान उसके हाथ में थी। उसके पास पूरा ढ़ांचा था। मुझे पूरा ढांचा दे दो फिर मैं दिखाऊंगा चुनाव कैसे जीता जाता है। उन्होंने ये भी बताया कि सरकार गांधी परिवार को ही निशाने पर क्यों लेती है।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan की जबरदस्त फजीहत, Terrorism पर पूछा गया सवाल तो भाग खड़े हुए Shehbaz Sharif, Jaishankar ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद

Asian Games Kabaddi: भारत ने Iran को 37-34 से हराकर जीता Gold

6 दशकों तक दुश्मनों को डराने वाला MiG 21, रिटायर होकर भी शांत नहीं हुआ आसमान का सिकंदर, जानिए अब कहाँ और क्या कर रहे हैं IAF जेट