नीमच की घटना को लेकर कांग्रेस जांच कमेटी के अध्यक्ष ने बीजेपी मंत्री पर लगाया मामला दबाने का आरोप

By सुयश भट्ट | Sep 03, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में आदिवासी की मौत के मामले पर गठित कांग्रेस जांच दल की भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। कांग्रेस महासचिव के के मिश्रा ने बीजेपी पर राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कांग्रेस के नेता कांतिलाल भूरिया ने सरकार के मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा पर मामले को दबाने का आरोप भी लगाया है।

आपको बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में जांच दल के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने कहा कि हम लोगों ने मौके पर पहुंचकर घटना की सत्यता जानी है। वहां के सरपंच ने पहले युवक को वाहन से टक्कर मारी और मारपीट की। जिसके बाद उसे मेटाडोर से बांधकर सड़क पर घसीटा गया।

उन्होंने कहा कि वीडियो सामने आने से पहले पुलिस किसी और को ही मुजरिम समझ रही थी लेकिन जब वीडियो सामने आया तब जाकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। भूरिया ने  मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा पर मामले को दबाने का आरोप भी लगाया है।

इसे भी पढ़ें:इंदौर मोब लीचिंग मामले पर प्रदेश के डीजीपी का बड़ा बयान, कहा- पीएफआई और एसडीपीआई की कोई भूमिका नहीं 

कांतिलाल भूरिया ने कहा कि इससे पहले भी आदिवासियों के खिलाफ लगातार प्रदेश में कई घटनाएं सामने आई हैं। अभी मामले में हताहत परिवार को चार लाख की आर्थिक मदद सरकार ने की है, लेकिन हमने 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद की मांग की है।

प्रमुख खबरें

Kanpur में जमीन विवाद पर दो पक्षों में फायरिंग, 4 लोग जख्मी

Rajasthan Panchayat Election: 27 जिलों की 3716 ग्राम पंचायतों में तीसरे चरण का मतदान शुरू

सोनम वांगचुक का आरोप: Ladakh प्रशासन असहमति दबाने के लिए चुनिंदा कार्रवाई कर रहा

US House of Representatives चुनाव में ‘समोसा कॉकस’ का विस्तार, नए भारतीय-अमेरिकी सांसद शामिल