कांग्रेस भाजपा पर संविधान में बदलाव करने का झूठा आरोप लगा रही : Nitin Gadkari

By Prabhasakshi News Desk | Nov 18, 2024

ठाणे (महाराष्ट्र) । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि यह कांग्रेस ही है जिसने 1975 में आपातकाल के दौरान संविधान में संशोधन किया, लेकिन अब वह बेबुनियाद दावे कर रही है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान को बदलने की योजना बना रही है। गडकरी ने महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रविवार रात ठाणे शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी संविधान की मुख्य विशेषताओं में बदलाव नहीं कर सकता।

कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए गडकरी ने कहा, ‘‘कोई भी संविधान की प्रमुख विशेषताओं को नहीं बदल सकता। वास्तव में, यह कांग्रेस ही थी जिसने 1975 में आपातकाल के दौरान संविधान में संशोधन किया था। बाद में जनता पार्टी सरकार ने इन्हें उलट दिया था।’’ मंत्री ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने प्रतिनिधि का चुनाव करते समय जाति-आधारित राजनीति की अपेक्षा विकास को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा ध्यान ऐसे प्रगतिशील दृष्टिकोण पर होना चाहिए जो आधुनिक बुनियादी ढांचा और बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करे।

प्रमुख खबरें

बहुत सारे लोग थे... Shweta Tiwari पर पूर्व पति Raja Chaudhary ने लगाए बेहद गंभीर आरोप

ब्लैक सी में हमले के बीच फंसे 13 भारतीय, तुरंत एक्शन में आया भारत, आया बड़ा बयान

RCB बनी 300 मिलियन डॉलर से अधिक ब्रांड वैल्यू वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम

बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन बुकिंग अब UPI से होगी, NIPL ने भारतीय पर्यटकों के लिए शुरू की सुविधा