समूचे MP में चुनाव हारने जा रही है कांग्रेस, CM पद से इस्तीफा दें कमलनाथ: शिवराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2019

इंदौर। मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस का लोकसभा चुनावों में सूपड़ा साफ होने की भविष्यवाणी करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि भावी हार की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपना पद छोड़ देना चाहिये। उन्होंने दावा किया कि कमलनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को ताकीद की थी कि अगर उनके क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार की लोकसभा चुनावों में पराजय हुई, तो उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा।

इसे भी पढ़ें: चुनाव परिणाम आने के बाद वाम दल तय करेंगे आगे की रणनीति

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,  अगर वे (कांग्रेस उम्मीदवार) राज्य के दो-चार लोकसभा क्षेत्रों में हारते, तो कमलनाथ अपने संबंधित मंत्रियों से इस्तीफा ले सकते थे। लेकिन अब कांग्रेस उम्मीदवार पूरे प्रदेश में ही हार रहे हैं, तो इसका जिम्मेदार कमलनाथ का मंत्रिमंडल नहीं है. मुख्यमंत्री खुद इस हार के जिम्मेदार हैं। उन्होंने सूबे की कमलनाथ सरकार पर मतदाताओं से वादाखिलाफी का आरोप दोहराते हुए कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस झूठ बोल रही है कि उसने किसान कर्ज माफी समेत अपने वे 83 चुनावी वचन पूरे कर दिये हैं जो उसने नवम्बर 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान दिये थे।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज