उपचुनाव में नतीजों से कांग्रेस गदगद, कहा- ये देश के बदलते राजनीतिक माहौल को दर्शाते हैं

By अंकित सिंह | Jul 13, 2024

इंडिया ब्लॉक, जिसने लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को कड़ी चुनौती दी थी, सात राज्यों में 13 सीटों पर विधानसभा उपचुनावों में जीत हासिल करने में काबयाब रही। विपक्षी मोर्चे ने 10 सीटें जीत ली हैं या बढ़त बनाई हुई है। इस बीच, भगवा पार्टी ने दो सीटें हासिल कर ली हैं, जबकि शेष एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है। 10 जुलाई को पश्चिम बंगाल की चार, हिमाचल प्रदेश की तीन, उत्तराखंड की दो और पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार और तमिलनाडु की एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए थे।

उन्होंने दावा किया कि दोनों ही तरह से नतीजे देश में बदलते राजनीतिक माहौल को दर्शाते हैं। राजीव शुक्ला ने कहा कि बीजेपी ने हिमाचल में धनबल पर 9 विधायकों के इस्तीफ़े कराये। जनता ने इन विधायकों को सबक़ सिखा 6 को हरा दिया। 6 राजनीतिक लोगों का राजनीतिक करियर बीजेपी ने बर्बाद किया। उपचुनाव में बद्रीनाथ विधानसभा सीट से अपनी जीत पर कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला ने कहा कि मैं बद्रीनाथ के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं... इसका श्रेय उन सभी को जाता है जिन्होंने न्याय की इस लड़ाई में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मेरा समर्थन किया। 

इसे भी पढ़ें: अनुराग ठाकुर के गढ़ में चला कांग्रेस का जादू, देहरा से जीतीं सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर, कही बड़ी बात

तृणमूल कांग्रेस के मुकुट मणि अधिकारी ने राणाघाट दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मनोज कुमार विश्वास को 39,048 वोटों के अंतर से हराया। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की मधुपर्णा ठाकुर को भाजपा के बिनय कुमार विश्वास के खिलाफ 33,455 मतों के अंतर से जीत के बाद अगले बागदा विधायक के रूप में चुना गया है। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को 'वरदान' मिला है कि जो भी आम आदमी पार्टी से गद्दारी करेगा, जनता उसे चुनाव में बुरी तरह हरा देगी और उसका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा। जो भी आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुआ, उसका राजनीतिक करियर खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि रिंकू सिंह ने आप छोड़ दी और चुनाव हार गए, शीतल ने आप छोड़ दी और वह भी चुनाव हार गए। 

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर