Bhagwant Mann ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते कहा- कांग्रेस फिएट कार के पुराने मॉडल की तरह है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2024

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस की तुलना ‘‘फिएट कार के पुराने मॉडल’’ से की और पार्टी नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब संसद का बजट सत्र चल रहा था तो वह छत्तीसगढ़ में अपनी यात्रा में व्यस्त थे। बजट सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते हुए मान ने एक मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण को बाधित करने के लिए पंजाब कांग्रेस सदस्यों की आलोचना की। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं। ये दोनों दल पंजाब को छोड़कर अन्य जगहों पर गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव लड़ेगें। गांधी के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब संसद के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ में अपनी यात्रा में व्यस्त थे।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनियों का नया Formula: AI पर बड़ा दांव, Meta-Oracle में हजारों कर्मचारियों की छुट्टी

Indian Economy की ऊंची उड़ान पर ब्रेक! Bernstein ने Jobs, Innovation पर उठाए गंभीर सवाल

Hindustan Zinc के बंपर नतीजे: Revenue 49% बढ़ा, कंपनी ने कमाया ₹5000 करोड़ का Profit

अमेरिका में Layoff का दौर जारी, अब Big Four कंपनी KPMG ने 10% पार्टनर्स को निकाला