स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर लगाया किसानों को भ्रमित करने का आरोप, कहा- राजनीति चमका रहा है विपक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2020

अमेठी (उप्र)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अपनी राजनीति चमकाने के लिए नये कृषि कानूनों के बारे में किसानों में भ्रम फैला रही है। साथ ही, उन्होंने कहा कि किसान नई तकनीक के जरिए अपनी आमदनी बढ़ाना चाहता है, जिससे कांग्रेस को तकलीफ हो रही है। अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के दौरे पर आई स्मृति ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कांग्रेस अपनी सियासत चमकाने के लिए देश के किसानों के बीच भ्रम फैला रही है। कांग्रेस नए कृषि कानूनों के बारे में यह झूठ बोल रही है कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था और मंडियों को समाप्त कर रही, जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।’’

इसे भी पढ़ें: किसानों को ‘थका दो, भगा दो’ की नीति पर काम कर रही है सरकार: कांग्रेस

स्मृति ने राहुल को बहस की चुनौती देते हुए कहा,‘‘ उनमें हिम्मत है, तो अमेठी के किसान के बीच आएं। मैं उनसे किसानों के मुद्दे पर बहस करने को तैयार हूँ। अमेठी से भाजपा सांसद ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के हित में हैं। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा, ‘‘आपकी जमीन न तो बिकेगी, न गिरवी होगी। बल्कि किसानों को उनकी उपज की कीमत 72 घंटे के अंदर मिल जाएगी। लेकिन, राहुल गांधी किसानों को गुमराह कर रहे हैं। अमेठी से उनका बोरिया बिस्तर बंध चुका है, अब देश से भी बंधने वाला है। यही कारण है कि उनमें (राहुल में) और कांग्रेस में बौखलाहट है।

प्रमुख खबरें

चोट के कारण भारत दौरे से बाहर हुए Will ORourke, New Zealand को लगा झटका

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन