कुमारी शैलजा ने तंवर के आरोपों को किया खारिज, बोलीं- कांग्रेस किसी की व्यक्तिगत पार्टी नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2019

नयी दिल्ली। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के आरोपों को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस किसी की व्यक्तिगत पार्टी नहीं है, बल्कि विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है। दरअसल, तंवर ने आरोप लगाया था कि हरियाणा कांग्रेस अब हुड्डा कांग्रेस बनती जा रही है। शैलजा ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस किसी की भी व्यक्तिगत पार्टी नहीं है और न ही हो सकती है। यह विचारधारा की पार्टी है। टिकट वितरण में भ्रष्टाचार के तंवर के आरोप पर उन्होंने कहा कि आरोप अनुचित हैं। प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन हुआ है। 

शैलजा ने कहा कि सबसे पहले हम कार्यकर्ता हैं। पद अस्थायी होते हैं। चुनाव आ गया है और हम सबका प्रयास होना चाहिए कि सब मिलकर चलें। उन्होंने यह दावा भी किया कि हरियाणा में कांग्रेस के प्रति भारी उत्साह है। कार्यकर्ता उत्साहित हैं और आम लोग भी उत्साहित हैं। शैलजा ने आरोप लगाया कि लोगों को पता चल गया है कि भाजपा ने झूठ की राजनीति करते हुए सत्ता ली थी। हरियाणा के हर वर्ग को छला गया। लोग पांच साल का हिसाब मांग रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का नया सर्कुलर, जो व्यक्ति शराब नहीं पियेगा, खादी पहनेगा उसे ही मिलेगा चुनाव में टिकट

उन्होंने दावा किया कि हर वर्ग इस सरकार से नाराज है। कर्मचारियों ने आवाज उठाई तो उन पर लाठियां चलायी गयीं। भाजपा के फैसले एकतरफा होते हैं। युवा बेरोजगार घूम रहा है। दलितों पर अत्याचार बढ़ गए हैं। अब तो सरकार आंकड़े भी छिपा रही है। हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा कि पांच साल में कोई नई परियोजना शुरू नहीं हुई। अगर हुयी है तो मुख्यमंत्री जी राज्य के लोगों को बताएं।मुख्यमंत्री जी यह भी बताएं कि किसानों और गरीबों के लिए क्या किया? 

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में Green Energy की नई क्रांति, CM Dhami की MSSY Scheme से 3500 युवाओं को मिला Jobs

Monsoon Driving Tips: बारिश में फॉग हटाने का सही तरीका, हर ड्राइवर को पता होनी चाहिए ये ट्रिक

DGFT का बड़ा फैसला: अब Exporters के लिए EODC पाना हुआ आसान, Physical Challan की जरूरत खत्म

Red Fort पर पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम, जानिए क्यों 80वां Independence Day युवाओं और Innovation के नाम होगा