मुख्यमंत्री घोषित करने की स्थिति में नहीं है कांग्रेस, राजनाथ बोले- उनकी न तो कोई नीति है और न ही नियत

By अनुराग गुप्ता | Feb 08, 2022

देहरादून। उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्माती जा रही है। इसी बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता राजनाथ सिंह ने मंगलवार को गंगोलिहाट में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के संबंध में कहना चाहूंगा कि ना इनकी कोई नीति है, ना इनकी कोई नियत और ना इनका विकास करने में कोई विश्वास है। कांग्रेस ने हमेशा देश और प्रदेश को लूटा है। हम उत्तराखंड को और नहीं झुकने देंगे। 

इसी बीच उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाईये। पुष्कर सिंह धामी खटीमा से लगातार विधायक चुन कर आ रहे हैं। वहीं लोगों की समस्याओं के मसले पर राजनाथ सिंह ने कहा कि चुनाव के वक्त कोई भी होगा वो हां बोलकर चला जाएगा लेकिन मैं झूठ बोलकर समर्थन नहीं हासिल करना हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीत जाए तो यहां के सांसद को लेकर मेरे पास आएं, जितना हो सकेगा उतनी मदद करूंगा। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस परिवार केंद्रित पार्टी है, भाजपा समाज के लिए काम करती है: जेपी नड्डा 

उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी सैन्यधाम भी बना रहे हैं। उत्तराखंड के जो भाई भारत की रक्षा करते समय शहीद हुए हैं, सभी का नाम उसमें होगा। वहीं वन बैंक वन पेंशन का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इसे लंबे समय तक रोक के रखा लेकिन हमारी सरकार ने पूरा किया।

प्रमुख खबरें

Bridgerton फेम Phoebe Dynevor ने की शादी! प्रोड्यूसर कैमरून फुलर संग फ्रांस में रचाई ड्रीम वेडिंग, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Nagoya में 20वें Asian Games का आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत ने की भारतीय दल की अगुवाई

DUSU Election Results में NSUI का खाता भी नहीं खुला, ABVP ने 3 और निर्दलीय ने जीती 1 सीट

भारत को कम्युनिज्म से नहीं...मुंह नीचे कर हिंदुओं पर क्या बोले हामिद अंसारी?