विश्वासघात करने और धोखा देने में कांग्रेस ने पीएचडी की है: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2019

कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जनता के साथ विश्वासघात करना और उन्हें धोखा देने में कांग्रेस ने पीएचडी कर ली है। मोदी ने आज यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने दिल्ली में बैठे नेताओं के कहने पर यहां आयुष्मान योजना को बंद करने का फैसला किया और किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी नहीं दे रहे हैं, जिससे अनेक किसानों के खातों में यह पैसा नहीं गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों के साथ विश्वासघात करने में और उन्हें धोखा देने में कांग्रेस को दशकों का अनुभव है, पीएचडी कर ली है उन्होंने। केवल बड़े ही नहीं उनके छोटे नेताओं ने भी यह पीएचडी कर ली है। कांग्रेस की न नीयत साफ रही है न नीतियां।

इसे भी पढ़ें: चौकीदार की सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बनाई नई व्यवस्था: नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बन जाएगी तब ये मालामाल हो जाएंगे। कोयला खदानों का बंदरबांट करेंगे। वर्ष 2014 से पहले इन्होंने यही किया था। उस समय के घोटाले सबको याद होगा। मोदी ने इस दौरान दंतेवाड़ा नक्सली हमले में मृत भाजपा विधायक भीमा मंडावी और शहीद जवानों को श्रध्दांजलि दी और कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने नक्सलियों को क्रांतिकारी कहा था। एक दौर चल पड़ा था कांग्रेस के भीतर नक्सलियों को क्रांतिकारी बताने का। 

इसे भी पढ़ें: सेना की सफलता पर जब इंदिरा की जय-जयकार हो सकती है, तो मोदी की क्यों नहीं: राजनाथ

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने ढकोसला पत्र घोषणा पत्र में राष्ट्रद्रोह का कानून खत्म करने का वादा किया है। इससे यहां के जंगल में रहने वाले भोले भाले आदिवासियों को जो भड़काते हैं, उन्हें खुली छूट मिल जाएगी। कांग्रेस का हाथ विकास के साथ है या विनाश के साथ है, उन्हें बताना चाहिए। छत्तीसगढ़ को लैंड माइन चाहिए या बिजली की लाईन और पानी का पाईप लाईन चाहिए। कांग्रेस का हाथ सिर्फ नक्सलियों के साथ नहीं बल्कि देश के टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ भी है। 

प्रमुख खबरें

Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय