भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने वाली ठोस योजना तैयार कर रही है कांग्रेस: Rahul Gandhi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2024

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में पेपर लीक की हालिया घटनाओं की पृष्ठभूमि में मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एक ठोस योजना तैयार कर रही है और जल्द ही एक दृष्टिकोण लोगों के सामने रखेगी। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि युवाओं का भविष्य ‘इंडिया’ गठबंधन की प्राथमिकता है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी 2024 को आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा राज्य के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर गत शनिवार को रद्द कर दी गयी। हाल में प्रदेश सरकार ने उप्र पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा भी निरस्‍त कर छह महीने के भीतर इसे फिर से कराने का निर्देश दिया था। 

उनके मुताबिक, ‘‘जब मैंने छात्रों से बातचीत की तो उन्होंने मुझे बताया कि पेपर लीक की तीन मुख्य वजह हैं- बिका हुआ सरकारी तंत्र, निजी प्रिंटिंग प्रेस और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके अधीनस्थ सेवा चयन आयोग।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी से मिले सुझावों को मिलाकर कांग्रेस युवाओं की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एक ठोस और फूलप्रूफ योजना तैयार कर रही है और बहुत जल्द हम आपके सामने अपना दृष्टिकोण रखेंगे।’’ कांग्रेस नेता ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘हम छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे! युवाओं का भविष्य ‘इंडिया’ गठबंधन की प्राथमिकता है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है