आमजन की तकलीफें सुनकर जनता का घोषणा पत्र तैयार कर रही है कांग्रेस : सलमान खुर्शीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2021

 कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि हत्या और सत्ता जनित अपराध ने उत्तर प्रदेश को अंधेरे में धकेल रखा है, इसीलिए कांग्रेस आमजन के मन, उनकी तकलीफों को सुनकर जनता का घोषणा पत्र तैयार कर रही है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता प्रियंका आज सुबह लखीमपुर खीरी जाएंगी

विज्ञप्ति के अनुसार, लखनऊ मंडल के सभी जनपदों के साथ मीडिया, अटेवा व रेलवे कुलियों के प्रतिनिधियों सहित लगभग दो दर्जन प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर समिति ने उनकी बतें सुनीं।

खुर्शीद ने आरोप लगाया, ‘‘हर तरफ तबाही बर्बादी के किस्से ही नहीं उसके दृश्य साफ दिखाई दे रहे हैं। किसान आंदोलनरत है, बेरोजगार नौजवानों की भाजपा सरकार में पुलिस पिटाई कर रही है, रोजगार घटते जा रहे हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और बच्चियों के साथ दरिंदगी मानवता को शर्मसार कर रही है।’’

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत को योगी सरकार ने बनाया ओडीओपी का ब्रांड एम्बेसडर

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस एक जिम्मेदार दल है और उसकी सरकार जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए उसके लिये समर्पित रहेगी।

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत