भाजपा का सवाल, सोनिया और राहुल बताएं पुलवामा हमले के पीछे यदि पाकिस्तान नहीं, तो फिर कौन?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कांग्रेस से सवाल किया कि पुलवामा हमले के पीछे कौन है? इसके बारे में यदि उसे कोई संदेह है तो वह स्थिति स्पष्ट करे। उसने यह भी कहा कि कांग्रेस ‘भारत पर प्रहार करने और पाकिस्तान को बचाने में कुशल है।’ भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने तब विपक्षी दल पर प्रहार किया जब उसके नेताओं ने आरएसएस पर निशाना साधने और पुलवामा हमले में ‘एक बड़ी साजिश’ का आरोप लगाने के लिए आतंकवादियों के साथ कथित संबंध को लेकर हुई जम्मू कश्मीर के पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह की गिरफ्तारी का हवाला दिया। पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें पुलवामा हमले के गुनहगारों के बारे में कोई संदेह है। यदि वे मानते हैं कि इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ नहीं है तो उन्हें हमें स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि इसमें कौन शामिल थे?’’

इसे भी पढ़ें: उदयनराजे भोसले ने पुस्तक पर कहा, शिवाजी से किसी की तुलना नहीं की जा सकती

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट किया, ‘‘अब सवाल यह पैदा होता है कि पुलवामा हमले के पीछे के असली गुनहगार कौन हैं? इस मामले पर नए सिरे से जांच की जरूरत है।’’ उन्हीं की पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘क्या दविंदर सिंह एक मोहरा है। या दविंदर सिंह ही षड्यंत्र का सूत्रधार है? इस सारे मामले की गंभीर और गहन जांच की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम मांग करते हैं कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री गहन जांच कराकर वक्तव्य दें।’’ पात्रा ने कांग्रेस की तुलना एक ऐसे अजगर से की जो अपनी मां को ही निगल जाता है। भाजपा नेता ने दावा किया अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और लश्कर ए तैयबा के प्रमुख कांग्रेस के नेताओं के बयानों को लेकर इस विपक्षी दल की प्रशंसा करेंगे।

प्रमुख खबरें

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी