By अंकित सिंह | Apr 16, 2025
नेशनल हेराल्ड मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस ने ईडी का गठन किया। आज वे ईडी के कारण मुश्किल में हैं। आर्थिक अपराधों की जांच के लिए कई संस्थाएं हैं। ईडी जैसी एजेंसियों को खत्म कर देना चाहिए। कन्नौज सांसद ने प्रवर्तन निदेशालय को खत्म करने की भी मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही ED कानून बनाया था। उस समय कई पार्टियों ने इसका विरोध किया था, कांग्रेस से कहा था कि आप ऐसा कानून ला रहे हैं जिससे अंततः आपको ही परेशानी हो सकती है। महाराष्ट्र में जो भी नेता भाजपा के खिलाफ था, उसे ED, CBI और आयकर विभाग का सामना करना पड़ा। मैं इतना समझता हूँ कि ED जैसे विभाग को खत्म कर देना चाहिए। मैं कांग्रेस से भी यही माँग करूँगा। ED होने का मतलब है कि आप आयकर विभाग या GST जैसी अपनी संस्थाओं पर भी भरोसा नहीं कर रहे हैं।
रमेश ने कहा कि यह न केवल सरकार की घबराहट बल्कि उनके मानसिक और नैतिक दिवालियापन को भी दर्शाता है। मोदी जी, यह कांग्रेस पार्टी है। इस देश की मिट्टी में राहुल जी और सोनिया गांधी के अपने लोगों का खून मिला हुआ है, ये झूठी धमकियां किसी और को दिखाएं। उन्होंने यह भी कहा, "आपकी विफलताओं, पूंजीपतियों के साथ आपकी मिलीभगत, आपकी नफरत की राजनीति, आपने इस देश को कितना बेरोजगार और असहाय बना दिया है, आपकी नाक के नीचे महिलाओं, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों की क्या हालत है, इसके खिलाफ हम अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।"