कांग्रेस अपने घर को संभाल नहीं पा रही और संसद के कार्य में व्यवधान डाल रही: राजनाथ

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2019

नई दिल्र्ली। कर्नाटक के सियासी नाटक का असर संसद के दोनों सदनों में देखने को मिला जहं राज्यसभा में कांग्रेस के हंगामें की वजह से कार्यवाही थोड़ी देर के लिए स्थागित करनी पड़ी वहीं लोकसभा में भी इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसदों ने सवाल उठाया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में इस मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कर्नाटक में जो कुछ हो रहा है। वो कांग्रेस अपने घर का मामला है। लेकिन कांग्रेस अपने घर को संभाल नहीं पा रही है। संसद के कार्य में व्यवधान डाल रही है।

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा में कर्नाटक की राजनीतिक स्थिति पर सुनवाई के लिए कांग्रेस का हंगामा

बता दें कि बीते कुछ दिनों से कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कांग्रेस के विधायकों की बेंगलुरु में गांधी प्रतिमा के सामने घरने पर बैठे हैं। वहीं भाजपा सरकार बनाने के अपने दावे कर रही है। भाजपा नेता शोभा ने कहा कि हमारे पास कांग्रेस जेडीएस गठबंधन से ज्यादा विधायक हैं। हमारे पास तकरीबन 107 विधायकों का समर्थन है। लेकिन वे गिरकर 103 पर पहुंच गए हैं। मुझे लगता है कि राज्यपाल को अब भाजपा को सरकार बनाने का फैसला लेना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA