आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री मोदी के साथ है कांग्रेस : दिग्विजय सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2025

कांग्रेस के वरिष्ठनेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी आतंकवाद के खिलाफ सरकार की लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ी है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के लोग आतंकवाद की निंदा करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का समर्थन करता रहा है, लेकिन केंद्र शासित प्रदेश के लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य ने कहा, कश्मीर के लोगों - हिंदू और मुस्लिम दोनों ने मिलकर सड़कों पर प्रदर्शन कर और आतंकवादियों के खिलाफ नारे लगाकर आतंकवाद का विरोध किया है

उन्होंने भारतीय ध्वज थामकर भारत माता की जय का नारा लगाया, जिससे यह साबित होता है कि जम्मू-कश्मीर और भारत के 99 प्रतिशत लोग आतंकवाद के खिलाफ हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम शहर में हुई इस कायरतापूर्ण घटना का कड़ा विरोध होना चाहिए, जहां पिछले सप्ताह आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे। उन्होंने कहा, इस (पहलगाम हत्याकांड) में पाकिस्तान का स्पष्ट रूप से हाथ है। पाकिस्तान के अपने मंत्री ने कहा है कि वे आतंकवादियों को पनाह दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

CAPF में IPS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति जरूरी, केंद्र सरकार ने Supreme Court में दाखिल किया हलफनामा

UP Assembly Election 2027: गठबंधन में नेतृत्व को लेकर SP और Congress सांसदों में तकरार

Ports और Harbour प्रोजेक्ट्स के लिए Environmental Clearance की वैधता बढ़कर हुई 20 साल

Mastercard ने Pine Labs में अपनी पूरी 4.31 फीसदी हिस्सेदारी 933 करोड़ रुपये में बेची