Cong-JDS सरकार के स्वयं गिरने की प्रतीक्षा करेगी भाजपा: येदियुरप्पा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2019

बेंगलुरु। भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रदेशाध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी, कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जदएस सरकार के स्वयं के अंतर्विरोधों से गिरने की प्रतीक्षा करेगी। उन्होंने राज्य सरकार पर ‘भ्रम का वातावरण’ बनाने का आरोप लगाते हुये कहा कि या तो सरकार सुचारू रूप से कार्य करे अथवा ’’त्यागपत्र दे एवं घर जाए।

इसे भी पढ़ें: वह बेशकीमती हीरा जिसने मोदी के लिए किया संकट मोचक का काम

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें (कांग्रेस-जदएस) सुचारू रूप से काम करना चाहिये अन्यथा इस्तीफा दें और घर जाएं।’’ गौरतलब है कि भाजपा को राज्य की 28 लोकसभा सीटों पर से 25 पर सफलता मिली है और एक निर्दलीय उम्मीदवार उसके समर्थन से विजयी हुआ है। कांग्रेस एवं जदएस को केवल एक-एक सीट जीतने में सफलता मिली है। 

प्रमुख खबरें

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी

पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं? सरकार ने संसद में दिया दो टूक जवाब

Yemen War Alert: UN Envoy Hans Grundberg ने दी चेतावनी, Houthi हमलों से बढ़ सकता है भीषण संघर्ष