कांग्रेस का 'खटा खट' मॉडल देश के विकास के लिए बड़ी चुनौती, विपक्षी पार्टी पर भाजपा का तंज

By अंकित सिंह | Jun 17, 2025

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट ने जनगणना कराने का फैसला किया है. प्रेस रिलीज में साफ कहा गया कि जनगणना के साथ-साथ आजाद भारत के इतिहास में पहली बार सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण और जातिगत जनगणना भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके पीछे हमारा उद्देश्य सभी जातियों की पहचान, सभी जातियों का सम्मान और अंतिम छोर पर खड़ी जातियों का उत्थान है। लेकिन इंडी गठबंधन और कांग्रेस केवल अपने परिवार के उत्थान के बारे में ही सोचते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साइप्रस यात्रा के मायने

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को हाल ही में सैटेलाइट फिल्मों में दिखाए जाने के बाद भी पाकिस्तान के एयरबेसों की तबाही नजर नहीं आई। उन्हें CAA के नोटिफिकेशन में उत्पीड़न शब्द नजर नहीं आया था। इसी दृ​ष्टिदोष के चलते कांग्रेस को इस बार भी चीजें नजर नहीं आईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कैबिनेट ने भारत की जनगणना कराने का निर्णय लिया, और इसके बाद जो भी प्रेस रिलीज जारी हुई, उसमें स्पष्ट रुप से कहा गया कि जनगणना के साथ सामाजिक, आर्थिक मूल्यांकन होगा और जाति जनगणना स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार होगी।

इसे भी पढ़ें: सीजफायर नहीं, इसका मतलब उससे कहीं बड़ा है, मोदी के दोस्त पर भड़के ट्रंप

त्रिवेदी ने कहा कि परन्तु वो पार्टी, जिसने 1951 में स्वतंत्र भारत में जातिगण जनगणना को रुकवाने का काम किया था। जिन्होंने पिछड़ों के हक को मारने के लिए काका कालेलकर की रिपोर्ट को नहीं लागू होने दिया था, आज वो अचानक जो कहने का प्रयास करते हैं और जो लिखा हुआ है वो नहीं पढ़ पाते हैं, तो उनकी राजनीति का तत्व सामने आ जाता है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना का नोटिफिकेशन केंद्र सरकार के द्वारा होता है, राज्य सरकार जातिगत जनगणना कर ही नहीं सकती है, तो आप (कांग्रेस) किस राज्य के नोटिफिकेशन को दिखा रहे हैं। राज्य सिर्फ सर्वे कर सकती है। सर्वे को नोटिफाई करने का प्रोसीजर अलग है।

प्रमुख खबरें

World Cup में Eloy Room का अविश्वसनीय Record, 15 Saves कर Ecuador को बराबरी पर रोका.

Womens Hockey: Team India का Nations Cup पर कब्जा, New Zealand को हराकर Pro League में की एंट्री

Captain Harmanpreet Kaur का World Record, 200 T20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं

जापान की फुटबॉल में नई सोच का उदय, ‘ईगोइस्ट’ स्ट्राइकर तैयार करने की मुहिम से बदल रही टीम की पहचान