PM मोदी की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ टिप्पणी पर भड़की कांग्रेस, 'सस्ते ट्रोल और PM में अंतर हो'

By अंकित सिंह | Sep 29, 2025

रविवार को रोमांचक फ़ाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर पाँच विकेट से जीत के साथ भारत के नौवें एशिया कप ख़िताब पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का ज़िक्र करते हुए टीम इंडिया को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, "खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर। नतीजा वही - भारत जीतता है! हमारे क्रिकेटरों को बधाई।" हालांकि, इसको लेकर कांग्रेस ने मोदी पर सवाल खड़ कर दिए है। कांग्रेस ने पहले तो टीम इंडिया को जीत की बधाई नहीं दी, और अब पर मोदी की अलोचना करने लगे है।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ 'फ्रंट फुट पर बल्लेबाजी' करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और कहा कि उनके नेतृत्व ने क्रिकेटरों का आत्मविश्वास बढ़ाया और उन्हें और अधिक 'स्वतंत्रता' से खेलने में सक्षम बनाया। वह दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 2025 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान पर अपनी टीम की पाँच विकेट से जीत के एक दिन बाद बोल रहे थे।

इसे भी पढ़ें: 'योद्धाओं की तरह खेले भारतीय क्रिकेटर', राजनीतिक जगत के दिग्गजों ने दी टीम इंडिया को पाकिस्तान पर जीत की बधाई | Team India Won Asia Cup

भारत द्वारा आखिरी ओवर में रिंकू सिंह द्वारा विजयी चौका लगाकर जीत हासिल करने के कुछ ही मिनट बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर इसे 'खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर' करार दिया। उन्होंने क्रिकेट में इस जीत की तुलना मई में देश के सैन्य अभियान से की, जिसमें उन्होंने कश्मीर के पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में आतंकी ढाँचे को रणनीतिक रूप से ध्वस्त कर दिया था, जहाँ बंदूकधारियों ने 26 भारतीयों की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

Barcelona के कोच Hansi Flick का बड़ा बयान, Pep Guardiola हैं दुनिया के बेस्ट कोच

खत्म हुआ इंतजार! Cristiano Ronaldo के दम पर Al Nassr बना Saudi League Champion, दागे दो गोल

World Cup 2026 से पहले England टीम में बड़ा फेरबदल, Phil Foden और Harry Maguire बाहर