कांग्रेस ने किया साफ, मायावती नहीं हमारे नेतृत्व में बनेगी केंद्र में सरकार

By नीरज कुमार दुबे | Mar 20, 2019

मायावती के चुनाव नहीं लड़ने और खुद को प्रधानमंत्री पद की दौड़ में रहने का संकेत देने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि 2019 में सरकार उसके नेतृत्व में बनेगी और जिन दलों के साथ मतभेद दिखाई दे रहा है वो भी साथ होंगे। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जहाँ तक किसी व्यक्ति विशेष का चुनाव लड़ने या ना लड़ने का प्रश्न है, मुझे लगता है कि ये उनका अपना निर्णय हैं। वो एक अलग पार्टी में हैं और उसकी मुखिया हैं, हम उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे।’’ 

यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव नहीं लड़ने के कारण मायावती प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गई हैं तो उन्होंने, ''मुझे लगता है कि आप विश्वास रखिए कांग्रेस के नेतृत्व में, 2019 में सरकार बनने वाली है और बहुत सारे साथी जो हैं, जिनसे आपको आज लगता है कि हमारा थोड़ा-थोड़ा मनभेद है या मतभेद है, उन सबको हम एक सूत्र में पिरो लेंगे।’’ दरअसल, बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह गठबंधन को जिताना चाहती हैं और उनके खुद चुनाव जीतने की बजाय गठबंधन की जीत जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह जब चाहें, लोकसभा का चुनाव जीत सकती हैं। उनका गठबंधन बेहतर स्थिति में है। वह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी और आगे जरूरत पड़ने पर किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

प्रमुख खबरें

भारतीय बाजार में Volkswagen की बड़ी छलांग: 2030 तक 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, इलेक्ट्रिक और CNG पर दांव

US vs Vatican: युद्ध-विरोधी बयान पर Pope को Trump की धमकी, कहा- हमारा पक्ष लो

महिला आरक्षण बिल पर Shashi Tharoor का सवाल- Draft कहां है? Special Parliament Session से पहले स्थिति साफ करे सरकार

विराट कोहली से जुड़े सवाल पर आग बबूला हो गए बाबर आजम, कहा-खत्म कर दें आप...