Congress का AAP पर बड़ा हमला, Ajay Maken बोले- BJP की Proxy थी, अब मुखौटा उतरा

By Neha Mehta | Apr 27, 2026

कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी को अतीत में उसके (कांग्रेस) खिलाफ प्रॉक्सी की तरह इस्तेमाल किया और अब ताजा घटनाक्रम से आप एवं अरविंद केजरीवाल का मुखौटा उतर गया है। पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने अपनी यह पुरानी बात फिर दोहराई कि दिल्ली में कांग्रेस का आम आदमी पार्टी को सहयोग करना एक गलती थी और 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन सहयोगी दलों के दबाव में आप के साथ सीटों का तालमेल किया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया, शीला दीक्षित और मनमोहन सिंह को बदनाम करने की साजिश केजरीवाल ने रची थी... उन्होंने और आम आदमी पार्टी ने भाजपा के प्रॉक्सी के रूप में काम किया था... अब मुखौटा उतर चुका है। माकन ने कहा कि आप उन्हीं राज्यों में चुनाव लड़ती है जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी से कई और नेता भाजपा शामिल होने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

Kharif 2026 के लिए भरपूर Fertilizer Stock, Govt की Planning ने दूर की Supply चिंता

NEET UG Refund: NTA का बड़ा फैसला, सीधे Bank Account में आएंगे पैसे, फर्जीवाड़े से सावधान!

पश्चिम बंगाल की BJP सरकार लाएगी नई Industry Policy, लाखों Job का होगा सृजन!

US-Iran डील ने Dalal Street पर मचाई धूम, Sensex में 736 अंकों का ज़बरदस्त उछाल