उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी किया 'तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा' थीम सॉन्ग, हरीश रावत ने कही यह बात

By अनुराग गुप्ता | Jan 03, 2022

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमने जनता की भावना को समावेशित करके कहा है तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा। दरअसल, कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना 'थीम सॉन्ग' जारी किया है। जिसके जरिए कांग्रेस ने डबल इंजन सरकार पर जमकर हमला बोला। 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा के इर्द-गिर्द रहती है सत्ता, क्या धामी अपने किले को सुरक्षित रख पाने में होंगे कामयाब ?  

हरीश रावत ने कहा कि 5 साल में 3 मुख्यमंत्री आए। एक मुख्यमंत्री को विधानसभा सत्र से पहले हटा दिया गया लेकिन उत्तराखंड के लोगों को नहीं बताया गया। वहीं दूसरे मुख्यमंत्री की क्यों नियुक्त हुई और उन्हें क्यों हटाया गया। इसके बारे में महज दो लोग ही जानते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह। ऐसे में उत्तराखंड खुद को अपमानित महसूस कर रहा है, इसीलिए यह थीम सॉन्ग लाया गया है।

प्रमुख खबरें

Congress और गुजरात एक-दूसरे के पर्याय हैं, पदभार संभालने के बाद बोले महासचिव रणदीप सुरजेवाला

सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश से वृश्चिक और धनु राशि वालों के Career में आएंगे सकारात्मक बदलाव

Mayawati का ऐलान: UP, उत्तराखंड और पंजाब चुनाव में BSP युवाओं को देगी तरजीह

Ganesh Chaturthi Celebration: गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और Vrat Katha, क्या है चंद्र दर्शन की मनाही?