कांग्रेस सांसद राजीव सातव का कोरोना वायरस से उबरने के बाद निधन, राहुल गांधी ने जताया दुख

By रेनू तिवारी | May 16, 2021

पुणे। कांग्रेस सांसद राजीव सातव का रविवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी। कुछ दिनों पहले ही वह कोविड-19 से उबरे थे। सातव (46) की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले सातव 22 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। सातव को बाद में एक नया वायरल संक्रमण हो गया था और उनकी हालत गंभीर थी। राहुत गांधी भी राजीव सातव के निधन से काफी दुखी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा- मुझे अपने दोस्त राजीव सातव के खोने का बहुत दुख है। वह विशाल क्षमता वाले नेता थे जिन्होंने कांग्रेस के आदर्शों को मूर्त रूप दिया। यह हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना और प्यार।

प्रमुख खबरें

Karnataka Cabinet ने तुलु को दी दूसरी अतिरिक्त प्रशासनिक भाषा के रूप में मान्यता

Ajit Agarkar का कार्यकाल खत्म, BCCI Chief Selector पद के लिए Parthiv Patel चर्चा में

लद्दाख में Sea Buckthorn का खरीद मूल्य हुआ 300 रुपये प्रति किलो, उपराज्यपाल ने की घोषणा

Odisha के 20 जिलों में भारी बारिश का IMD Yellow Alert जारी