आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल? दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | Jun 15, 2021

गुजरात विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल राज्य में अपने संगठन को मजबूत करने की कोशिश में हैं। सूरत नगर निगम चुनाव में मिली जीत से गदगद आम आदमी पार्टी गुजरात में अपना भविष्य देख रही है। सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर थे। इन सबके बीच इस बात को लेकर अटकलें तेज रही कि कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हार्दिक पटेल आप में शामिल हो सकते हैं। इसी को लेकर आप हार्दिक पटेल ने सफाई दी है।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी के गढ़ गुजरात में केजरीवाल को था किस बात का डर? लोगों से पहले ही उतरवा लिए जूते-चप्पल

पटेल ने यह भी दावा किया कि 2014 के बाद देश और गुजरात में समाज के सभी वर्गों की हालत बद से बदतर हो रही है। उन्होंने अपनी सफाई में आगे लिखा कि मैं कार्यकारी रूप के अध्यक्ष में सभी जिम्मेदारियों का पूरी तत्परता से पालन कर रहा हूं ताकि 2022 में गुजरात में कांग्रेस पार्टी की सरकार बन सके। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने देश में कई सक्रिय युवाओं को पार्टी का नेतृत्व करने का मौका दिया है जिसका मैं ज्वलंत उदाहरण हूं। दूसरी ओर हार्दिक के इन आरोपों को भाजपा ने खारिज किया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर