सिख विरोधी दंगों में शामिल थे कांग्रेस नेता कमलनाथ: भाजपा नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2018

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता कमलनाथ को मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिये मनोनीत किए जाने के विरोध में दिल्ली भाजपा के एक नेता सोमवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए और आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता सिख विरोधी दंगों में शामिल थे। कमलनाथ सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

 

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस इलाके में 1984 के सिख विरोधी दंगों से प्रभावित कई परिवार रहते हैं। मुख्यमंत्री पद के लिये कमलनाथ का चयन करने के कांग्रेस के कदम का विरोध करते हुए बग्गा ने कहा, ‘‘उन्हें (कमलनाथ को) मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत करने के राहुल गांधी के फैसले के खिलाफ मैं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा हूं। वह (कमलनाथ) वही व्यक्ति हैं जो दिल्ली में सिखों के खिलाफ दंगों में शामिल थे।’’

 

यह भी पढ़ें: 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्र कैद

 

उन्होंने कहा कि उनकी भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक कि कमलनाथ की जगह किसी और को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाता। भाजपा के कई नेता बग्गा के प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं। भाजपा नेता और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद के लिये मनोनीत कर सिखों की भावनाओं को ‘‘ठेस’’ पहुंचायी है।

प्रमुख खबरें

कोई ‘लहर’ नहीं है, प्रधानमंत्री Narendra Modi की भाषा में केवल ‘जहर’ है : Jairam Ramesh

Rae Bareli से Rahul का चुनाव लड़ना India गठबंधन का हौसला बढ़ाने वाला: Pilot

महा विकास आघाडी Maharashtra में लोकसभा चुनाव में अधिकतम सीट जीतेगा : Aditya Thackeray

Russia के राष्ट्रपति Putin इस सप्ताह China की दो दिवसीय राजकीय यात्रा करेंगे