कांग्रेस नेता माकन का सरकार पर हमला, केंद्र की अक्षमता के कारण लोग मंहगाई की मार झेल रहे हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2021

भोपाल। कांग्रेस के महासचिव एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय माकन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की अक्षमता के कारण देश मंहगाई, बेरोजगारी और अन्य समस्याओं से जूझ रहा है। माकन ने बुधवार को यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा, ‘‘ केंद्र की असंवेदनशील, अक्षम और लापरवाह नरेंद्र मोदी सरकार ने इस आर्थिक मंदी में बढ़ती मंहगाई के बोझ से देशवासियों को दबा दिया है। लोगों के हाथों में नकद धनराशि पहुंचाने की बजाय भाजपा सरकार उन्हें अपनी जरूरत के सामान के लिए ज्यादा मूल्य चुकाने को मजबूर कर रही है।’’

इसे भी पढ़ें: नाना पटोले ने राकांपा पर परोक्ष बोला हमला, कहा-2014 में कांग्रेस के साथ धोखा किया गया

उन्होंने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल की दरों में अप्रत्याशित वृद्धि की गई है। एक अप्रैल, 2021 से 12 जुलाई, 2021 के बीच पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें 66 बार बढ़ाई गईं हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने शासनकाल के पिछले सात सालों में डीजल और पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) से 25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमाया। इन सात सालों में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 247 प्रतिशत एवं डीजल पर 794 प्रतिशत वृद्धि की गई।

पिछले सात सालों में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में प्रतिलीटर वृद्धि क्रमश: 23.42 रुपये और 28.24 रुपये प्रतिलीटर की गई। इन करों के माध्यम से केंद्र सरकार लगभग 4.2 लाख करोड़ रुपये प्रति वर्ष देश के नागरिकों की जेब से निकाल रही है। उन्होंने कहा कि डीजल, उर्वरक और अन्य कृषि संबंधी उत्पादों की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है जिसके परिणामस्वरुप देश में खेती की लागत बढ़ गई है। माकन ने आरोप लगाया कि यह सब मोदी की बनाई समस्याएं हैं, जो देशवासियों को झेलनी पड़ रही हैं।

प्रमुख खबरें

बस बहुत हो गया! आशुतोष राणा से लेकर बाबा रामदेव तक, Kangana Ranaut ने सक्सेस-O-मीटर पर सबको किया पस्त

Raksha Bandhan 2026 पर भाई को न बांधें ये 4 तरह की Rakhi, जानें Shubh Muhurat और Vastu के जरूरी नियम

Career Tips: कोडिंग की जरूरत नहीं, Prompt Engineering में महारत हासिल कर पाएं High Salary Job

Shehbaz Sharif सरकार की बढ़ेगी मुश्किल? Imran Khan को अस्पताल न भेजने पर PTI ने फिर खटखटाया SC का दरवाजा