कांग्रेस नेता नाना पटोले के बिगड़े बोल, कहा मैं प्रधानमंत्री मोदी को पीट सकता हूं और गाली भी दे सकता हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2022

मुंबई। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले सोमवार को तब विवाद में घिर गए, जब वह एक वीडियो में कथित तौर पर यह कहते सुनाई दिए कि वह मोदी को पीट सकते हैं और गाली दे सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पटोले पर हमला बोलते हुए उनकी निंदा की। इस वीडियो को एक चैनल और फिर नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस द्वारा ट्वीट किया गया। इसमें पटोले को भंडारा जिले में ग्रामीणों से कथित तौर पर यह कहते सुना जा सकता है, ‘‘मैं मोदी को पीट सकता हूं, मैं उन्हें गाली दे सकता हूं। यही वजह है कि वह (मोदी) मेरे खिलाफ प्रचार करने आए।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में मिले आईईडी की सामग्री पाक के ड्रोन द्वारा गिराई गई खेप का हिस्सा हो सकती है: अधिकारी

फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘‘अब, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख कह रहे हैं कि वह मोदी को पीट सकते हैं और उन्हें गाली दे सकते हैं। कांग्रेस यह क्या कर रही है।’’ नेता विपक्ष ने कहा कि पटोले सिर्फ शारीरिक रूप से बड़े हुए हैं, मानसिक रूप से नहीं।

प्रमुख खबरें

Varun Sanyal ने Asian Games से हटने पर तोड़ी चुप्पी, चयन प्रक्रिया और टीम व्यवस्था पर उठाए सवाल

Delhi Police ने 75 लाख की धोखाधड़ी के मामले में 50 हजार का इनामी Sarmad Ali पकड़ा

Doping Test में फेल होने के बाद थाई Badminton स्टार Pitchamon Opatniputh निलंबित

Assam में ISRO के उन्नत रडार अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास, अंतरिक्ष मलबे पर रहेगी नजर