हैदराबाद एनकाउंटर पर बोले चिदंबरम, मामले की पूरी जांच होनी चाहिए

By अनुराग गुप्ता | Dec 06, 2019

नयी दिल्ली। हैदराबाद में महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के आरोपियों के एनकाउंटर को लेकर मिली जुली राय सामने आ रही है। एक वर्ग हैदराबाद पुलिस की तारीफ कर रहा है तो एक वर्ग ने पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए। आपको बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम ने कहा कि मैं तथ्य नहीं जानता कि आखिर हैदराबाद में क्या हुआ। लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर मैं कहूंगा कि इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।

चिदंबरम ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर मैं कहूंगा कि इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। ताकि यह पता चल सके कि आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे या कुछ और मामला था। चिदंबरम के अलावा भाजपा नेता मेनका गांधी, माकपा नेता सीताराम येचुरी जैसे तमाम नेता आलोचना कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप