कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया तिरंगा, ऐसा करने वाले दूसरे कांग्रेसी नेता बने

By रितिका कमठान | Jan 29, 2023

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर में है। इसका समापन 30 जनवरी को होना है। इससे पहले 29 जनवरी को श्रीनगर के लाल चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया है। इस तिरंगा फहराने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में था। सुरक्षा के लिहाज से लाल चौक को सील किया गया था।

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस यात्रा की शुरुआत सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो 30 जनवरी को कश्मीर में समाप्त होगी। इससे पहले राहुल गांधी ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराया है। इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने लाल चौक को सील किया। यहां आम लोगों की आवाजाही भी पुलिस ने रोक दी थी। राहुल गांधी श्रीनगर के लाल चौक के लिए सुबह 11 बजे पंथा से निकले थे। इसके बाद उन्होंने लाल चौक पहुंच कर वहां तिरंगा फहराया। इस दौहान राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रही। पार्टी के कई बड़े नेता इस दौरान राहुल गांधी के साथ थे।

भारत जोड़ो यात्रा अंतिम पड़ाव की तरफ
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रविवार को अपने अंतिम दिन श्रीनगर के पंथाचौक से आगे बढ़ी। सफेद टी-शर्ट पहने राहुल गांधी ने अपनी बहन एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ पूर्वाह्न पौने ग्यारह बजे पदयात्रा शुरू की। इस दौरान, राष्ट्रीय ध्वज और कांग्रेस का झंडा थामे कांग्रेस के हजारों समर्थक भी राहुल और प्रियंका के साथ चलते हुए नजर आए। 

रविवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात किलोमीटर की दूरी तय कर श्रीनगर के सोनवार इलाके में पहुंचेगी, जहां कुछ देर के विश्राम के बाद राहुल गांधी और प्रियंका लाल चौक सिटी सेंटर रवाना होंगे। वहां राहुल तिरंगा फहराएंगे। लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सिटी सेंटर के चारों तरफ बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। बता दें कि ऐसा करने वाले राहुल गांधी प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे नेता है।

लाल चौक के बाद ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शहर के बुलेवार्ड क्षेत्र में नेहरू पार्क की तरफ बढ़ेगी, जहां 4,080 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा का समापन हो जाएगा। यह यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और देशभर के 75 जिलों से गुजर चुकी है। सोमवार को राहुल गांधी श्रीनगर में एमए रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे, जिसके बाद एसके स्टेडियम में एक जनसभा आयोजित की जाएगी। इस जनसभा के लिए 23 विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़