कांग्रेस की नेता ताजदार बाबर का निधन, राहुल गांधी ने ट्वीट कर जताया दुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ताजदार बाबर का शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 85 साल की थीं। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि ताजदार ने आज सुबह करीब 5.30 बजे अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें कुछ दिनों पहले मालवीय नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर निजामुद्दीन ईस्ट के सामुदायिक भवन में रखा गया है और शाम करीब 4.30 बजे में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत