Kashmir में Rahul Gandhi के समर्थन में Congress नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया मौन सत्याग्रह

By नीरज कुमार दुबे | Jul 12, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने और केंद्र सरकार की कथित "प्रतिशोध की राजनीति" के खिलाफ कांग्रेस की प्रदेश इकाइयों के नेताओं ने बुधवार को "मौन सत्याग्रह" किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से यह बताने के लिए अपने मुंह पर काली पट्टी बांध रखी था कि देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में है और केंद्र सरकार के खिलाफ बोलने वाले किसी भी व्यक्ति को कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: परिवारवाद के आरोपों पर भड़कते हुए उमर अब्दुल्ला बोले- अपने बेटे-बेटियों को समायोजित करने वाले BJP नेता जरा गिरेबां में झांकें

हम आपको यह भी बता दें कि कांग्रेस ने कुछ दिन पहले कहा था कि ‘‘मोदी उपनाम’’ वाली टिप्पणी से जुड़े 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में अपनी दोषसिद्धि पर रोक लगाने के अनुरोध वाली राहुल गांधी की याचिका गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने और सजा पर रोक लगाने से इंकार करने के बाद पार्टी उच्चतम न्यायालय का रुख करेगी।

प्रमुख खबरें

PMJDY में 59 करोड़ खाते खुले, कुल 3.17 लाख करोड़ रुपये जमा; 56% महिलाएं शामिल

GAIL India पाइपलाइन नेटवर्क 20 हजार किमी करेगी, पेट्रोकेमिकल व खाद संयंत्रों में भारी निवेश

2027 UP Elections: Akhilesh का महिला-युवा कार्ड सिर्फ चुनावी दाँव, Rajbhar ने खोली पोल!

ऑफिस के तनाव और Burnout से बचना है तो अपनाएं Pomodoro Technique, टाइम मैनेजमेंट का ये है सबसे कारगर तरीका