हिम्मत है तो...CAG रिपोर्ट को लेकर आप सरकार पर हमलावर हुई कांग्रेस

By अभिनय आकाश | Jan 29, 2025

कांग्रेस ने बुधवार को 14 विवादास्पद नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) रिपोर्ट पेश करने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की आलोचना की। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल अपनी सरकार (यूपीए II) के खिलाफ सीएजी रिपोर्ट के फर्जी ड्राफ्ट लेकर आते थे लेकिन अब चुप हैं। पवन खेड़ा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय राजधानी में आप सरकार के प्रदर्शन पर सीएजी रिपोर्ट पर बहस की चुनौती भी दी। क्या उन्होंने अपनी CAG रिपोर्ट पढ़ी है? वह हमारे (कांग्रेस) खिलाफ फर्जी सीएजी रिपोर्ट लेकर पूरे देश में घूमते थे। अब जब उनके खिलाफ इतनी सारी CAG रिपोर्टें आ गई हैं तो उनका मुंह क्यों बंद है?

इसे भी पढ़ें: 170% बढ़ी कांग्रेस की इनकम, बीजेपी की हुई रिकॉर्ड कमाई, EC ने जारी की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट

केजरीवाल ने भी राहुल गांधी पर तीखा पलटवार करते हुए नेशनल हेराल्ड मामले और रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े जमीन हड़पने के मामले को लेकर उन पर निशाना साधा था। दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार उन रिपोर्टों को पेश करने पर जोर दे रही है - जिनमें से कई सरकार की स्पष्ट रूप से आलोचनात्मक हैं और जिनमें से कई हिस्सों को भाजपा ने सार्वजनिक डोमेन में डाल दिया है। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump से मिले तिब्बती संगठन, Xi Jinping के सामने Panchen Lama की रिहाई उठाने की मांग

Houthis से सीधे भिड़ने से पीछे हट गये America, Israel और Pakistan, मगर China ने हिम्मत दिखाते हुए संभाला मोर्चा

Nainital के Kainchi Dham के पास जरूर देखें Bhowali, नगरी गांव और श्यामखेत टी गार्डन

Semiconductor क्षेत्र में 14 अरब डॉलर निवेश करेगी Tata Electronics, धोलेरा और जागीरोड में काम तेज