मध्य प्रदेश के दमोह उप चुनाव में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, अजय टंडन जीत की ओर अग्रसर

By दिनेश शुक्ल | May 02, 2021

दमोह। मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में कांग्रेस जीत की तरफ बढ़ती नज़र आ रही है। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए राहुल लोधी के विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। वही इस उप चुनाव में कांग्रेस ने अपने जिला अध्यक्ष अजय टंडन को मैदान में उतारा था जिनके सामने भाजपा की तरफ से राहुल लोधी मैदान में है। 

 

इसे भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण बढ़ने से भोपाल में 10 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

इसके पूर्व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राठी ने प्रात:स्ट्रांग रूम की सील राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों के सामने खुलवाई तथा स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान, उप जिला निर्वाचनअधिकारी अभिषेक सिंह ठाकुर, रिटर्निंग आफीसर राकेश सिंह मरकाम भी मौजूद थे। मतगणना के पूर्व अभ्यर्थियों, गणना अभिकर्त्ताओं को पीपी किट, मास्क आदि का वितरण किया गया।

 

इसे भी पढ़ें: लावारिस मिला 8 करोड़ रुपए की कोवैक्सीन से भरा कंटेनर, गायब हो गए ड्राइवर-कंडक्टर

दमोह विधानसभा सीट पर मतगणना 26 चरणों में की जा रही है। वही शुरू से ही कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने अपनी बढ़त बनाए रखी है। कांग्रेस प्रत्याशी ने पहले ही राउंड में 1633 वोटो से बीजेपी प्रत्याशी राहुल लोधी आगे हो गए थे। जिसके बाद लगातार वह हर राउंड में बीजेपी प्रत्याशी से बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन 24वां राउंड पूरा होने के बाद 14,537  मतों से आगे चल रहे थे।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान