कांग्रेस विधायक ने कहा, गोवा में जो हुआ वह राजनीतिक वेश्यावृत्ति है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2019

पणजी। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक ए रेजिनाल्डो लोरेंको ने अपनी पार्टी के विधायकों के सत्ताधारी भाजपा में दलबदल को शुक्रवार को ‘‘राजनीतिक वेश्यावृत्ति’’ करार दिया। विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में गोवा में कांग्रेस के 15 में से 10 विधायक बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। लोरेंको उन पांच विधायकों में से एक हैं जो कांग्रेस में बने हुए हैं। कांग्रेस 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव के बाद अकेली सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी। 

 

लोरेंको ने मडगांव में गोवा फारवर्ड पार्टी (जीएफपी) के अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘जो इस बार हुआ है वह राजनीतिक वेश्यावृत्ति है। हम उसके बारे में बात नहीं कर सकते।’’ उन्होंने कहा कि सरदेसाई के साथ उनकी मुलाकात ‘‘अनौपचारिक’’ थी। सूत्रों ने बताया कि भाजपा में शामिल हुए बागी कांग्रेस विधायकों को समायोजित करने के लिए सरदेसाई और उनकी पार्टी के दो अन्य मंत्रियों को राज्य कैबिनेट से हटाया जा सकता है।’’

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने BJP की महिला सांसदों के साथ की मुलाकात

लोरेंको ने वर्तमान में कैबिनेट के सदस्य सरदेसाई और जीएफपी के दो अन्य विधायकों के भविष्य को लेकर अटकलों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘कोई भी किसी से तब मिलता है, जब वह सत्ता में होता है। मैं उनसे तब मिल रहा हूं जब वह नहीं हैं।’’ कांग्रेस से टूटे विधायकों के भाजपा में विलय के बाद 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा का संख्याबल बढ़कर 27 हो गया है। सूत्रों ने कहा कि चार नये मंत्रियों को शनिवार को शपथ दिलायी जाएगी।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह