PM मोदी ने BJP की महिला सांसदों के साथ की मुलाकात

pm-modi-meets-with-bjp-women-mps-on-breakfast
[email protected] । Jul 12 2019 12:29PM

नवनिर्वाचित 17वीं लोकसभा में कुल 78 महिला सांसद हैं। स्वतंत्रता के बाद महिला सांसदों की यह सर्वाधिक संख्या है। इनमें से 41 भाजपा सांसद हैं।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आवास पर भाजपा की महिला सांसदों के साथ शुक्रवार सुबह नाश्ते पर मुलाकात की। पार्टी के सांसदों को सात समूहों में बांटा गया है और यह पांचवें समूह के साथ उनकी बैठक थी। नवनिर्वाचित 17वीं लोकसभा में कुल 78 महिला सांसद हैं। स्वतंत्रता के बाद महिला सांसदों की यह सर्वाधिक संख्या है। इनमें से 41 भाजपा सांसद हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़