कांग्रेस ने कर्जमाफी का झूठ बोला, भाजपा ने 5 लाख किसानों के खाते में 100 करोड़ जमा किए : शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Nov 02, 2020

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों से कर्जमाफी का जो वादा किया था वह तो उससे पूरा नहीं हुआ, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने किसानों से जो कहा उसे पूरा किया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने केन्द्र सरकार द्वारा दी जाने वाली किसान सम्मान निधि के 6 हजार रूपए के अतिरिक्त अपनी ओर से 4 हजार रूपए देने का जो वादा किया था उसे पूरा किया है। जिसकी पहली किश्त में प्रदेश के 5 लाख किसानों के खाते में 100 करोड़ रूपए जमा हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कृषि कल्याण मंत्री कमल पटेल का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के किसानों को बधाई दी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर